सलारपुरा में किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया शामली अंबाला हाईवे को लेकर
शामली अंबाला हाईवे को लेकर किसानों में रोष
*शामली से अंबाला बनने वाला नए हाईवे की जमीन अधिग्रहण की नीतियों के खिलाफ किसानों ने जताया ऐतराज*
गंगोह के गांव सलारपुरा में 2 दर्जन से अधिक किसानों ने पंचायत कर बनाई बड़े आंदोलन की रणनीति
बता दें कि शामली से अंबाला तक नया हाईवे प्रस्तावित है इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार जमीन अधिकरण कर रही है जिसका किसानों को सर्किल रेट पर मुआवजा दिया जा रहा है वहीं किसानों ने सरकार की कुछ नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है
सलारपुरा में पंचायत कर किसानो ने एक कमेटी गठित की है जो आगामी रणनीति पर काम करेगी पंचायत में किसानों ने सरकार की कुछ नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है
और अपनी ओर से कई मांगे रखी किसानों का कहना है कि बनने वाले हाईवे के नीचे अंडरपास, हाईवे में आए मकानों की जमीन का मुआवजा,साथ ही हाईवे के दूसरे पार बची कुछ जमीन के लिए पानी की समस्या का समाधान कैसे हो वही सर्किल रेट बढ़ाने की भी मांग रखी है किसानों ने कहा है कि अगर सरकार जल्द ही हमारी मांग पूरी नहीं करती है तो इसके लिए बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है जिस पर बनाई गई कमेटी काम करेगी
गंगोह क्षेत्र के गांव सलारपुरा में चौधरी मांगेराम के घेर में हुई इस पंचायत में 2 दर्जन से अधिक गांव के किसान पहुंचे
इसके अलावा इस आंदोलन में और भी कई संगठनों ने साथ देने का वादा किया
Comments
Post a Comment