पुलिस थाना में धूमधाम से मनाया धुलंडी का त्यौहार :
पुलिस थाना में धूमधाम से मनाया धुलंडी का त्यौहार :
-धोरीमन्ना Holi image -
धोरीमन्ना 19 मार्च।धोरीमन्ना पुलिस थाना में शनिवार को होली के पर्व पर धुलंडी धूमधाम से मनाई। इसी अवसर पर कस्बे के पुलिस थाना परिसर में संपूर्ण स्टाफ व धोरीमना मार्केट के व्यापारी शिक्षक गण पटवारी जनप्रतिनिधि सरपंच टैक्सी स्टॉप संघ पत्रकार एडवोकेट व ई-मित्र संचालक सहित काफी संख्या में कस्बेवासियों ने चंग ढोल हारमोनियम के साथ धमाल गाते हुए एक दूसरों के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल से लगाकर धुलंडी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।होली धुलंडी आपसी प्रेम भाई चारे के त्यौहार हैं जिसको धोरीमन्ना में सभी लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से धुलंडी खेलकर एक दूसरे के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार रखने का संदेश दिया।
Reported by - Bhikaram prajapati
Comments
Post a Comment