दक्ष प्रजापति सेवा समिति सहारनपुर ने मांग की।

यूपी सरकार में अति पिछड़े समाज को क्या हक मिलेगा :

उत्तर प्रदेश में क्या अति पिछड़े समाज से जैसे प्रजापति या शिल्पकार समाज को डिप्टी सीएम मिल सकता है।प्रजापति समाज के संगठन दक्ष प्रजापति सेवा समिति के प्रवक्ता नरेंद्र जलालपुरा ने कहा प्रजापति समाज ने एकमुश्त होकर भारतीय जनता पार्टी को अपना मतदान किया है। ऐसे में डॉक्टर मनोज प्रजापति हमीरपुर से चुनाव जीत कर आए हैं उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया जाना चाहिए। आपको बता दें मनोज प्रजापति हमीरपुर से शिवचरण प्रजापति के पुत्र हैं । जो कृषि से कृषि संकाय के प्रोफ़ेसर है। कृषि में पीएचडी होल्डर है डॉक्टर मनोज प्रजापति। डॉ मनोज प्रजापति व उनके पिता बेहद ही ईमानदार राजनीतिकार माने जाते हैं। 

दक्ष प्रजापति सेवा समिति के कोषाध्यक्ष मांगेराम अध्यापक ने कहा आज शिक्षित लोगों की कैबिनेट में जरूरत है ऐसे में डॉक्टर मनोज को कृषि मंत्री या डिप्टी सीएम का पद दिया जाना चाहिए।


डॉ मनोज प्रजापति

दक्ष प्रजापति सेवा समिति सहारनपुर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया यदि प्रजापति समाज को कैबिनेट में जगह नहीं मिलती है तो प्रजापति समाज हित के लिए आवाज उठाने से नहीं चुकेगा
दक्ष प्रजापति सेवा समिति के प्रवक्ता डॉक्टर नरेंद्र प्रजापति जलालपुरा ने कहा प्रजापति समाज राम मंदिर के समय से भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट देता हुआ आया है लेकिन आज भी प्रजापति समाज राजनीति से कोसों दूर है भारतीय जनता पार्टी ने केवल 2 प्रत्याशी ही प्रजापति समाज के उतारे थे जिसमें कुंदरकी विधानसभा सीट से कमल प्रजापति चुनाव हार गए लेकिन डॉ मनोज प्रजापति हमीरपुर से चुनाव जीत गए ऐसे में प्रजापति समाज को सम्मान मिलना चाहिए कैबिनेट में डॉक्टर मनोज प्रजापति को जगह दी जानी चाहिए।
© Copyright
  _____________________________________________

      

Comments